कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 18-Dec-2020 07:54 pm
इंदौर)। भय्यू महाराज आत्महत्या मामले में शुक्रवार को महाराज के सेवादार रहे मनमीत सिंह के बयान हुए। उसने प्रतिपरीक्षण में स्वीकारा कि उसे नहीं पता कि महाराज ने क्यों और किसकी वजह से आत्महत्या की है। वह महाराज के साथ 20-25 बार यात्रा पर गया था, लेकिन महाराज ने कभी किसी परेशानी के बारे में उसे नहीं बताया था। आत्महत्या के एक दिन पहले भी महाराज ने मोबाइल पर बात की थी। प्रतिपरीक्षण अधूरा रहा जो अब 22 दिसंबर को होगा। 21 दिसंबर को कोर्ट ने महाराज की पत्नी आयुषी को बयान के लिए बुलाया है।महाराज ने 12 जून को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में पुलिस ने महाराज के ही सेवादार रहे शरद देशमुख, विनायक दुधाले और पलक पुराणिक को गिरफ्तार किया है। सुप्रीम कोर्ट ने केस की सुनवाई छह माह में पूरी करने के आदेश दिए हैं। अब तक पांच गवाहों के बयान हो चुके हैं। शुक्रवार को अभियोजन की तरफ से छठे गवाह के रूप में महाराज के सेवादार रहे मनमीत सिंह को पेश किया गया। आरोपित पलक की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता अविनाश सिरपुरकर ने उसका प्रतिपरीक्षण किया। उसने स्वीकारा कि उसे नहीं पता कि महाराज ने क्यों और किसकी वजह से आत्महत्या की। महाराज ने कभी मनमीत सिंह को किसी परेशानी की बात भी नहीं बताई थी। आरोपित शरद की तरफ से एडवोकेट धर्मेंद्र गुर्जर ने प्रतिपरीक्षण किया। इसमें गवाह ने स्वीकारा कि आरोपित कभी महाराष्ट्र और कभी इंदौर में रहता था। उसे लेकर भी महाराज ने कभी कोई शिकायत नहीं की थी।