कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 15-Dec-2020 06:40 pm
इंदौर । युवा कांग्रेस के चुनाव के बाद अब मतदान के प्रतिशत पर आपत्ति उठना शुरू हो गई है। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार ही संगठन द्वारा जारी किए मतदान प्रतिशत पर आपत्ति उठा रहे हैं। आरोप है कि आंकड़ों में हेरफेर किया गया है। संगठन ने आपत्ति के निराकरण के लिए पैमाने भी तय हर दिए हैं। यानी हर आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। 18 दिसंबर को परिणाम की उम्मीद की जा रही है।वा कांग्रेस चुनाव के बाद संगठन ने कुल वोटिंग का आंकड़ा जारी किया था। शहर अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार तत्सम भट्ट ने भी विधानसभा दो, चार और पांच के जारी किए गए मतदान के आंकड़ों पर सवाल खड़ा किया। भट्ट ने शिकायत की है कि दो और चार विधानसभा क्षेत्र में वोट कम बताए गए है, जबकि पांच नंबर में आंकडा़ बड़ा दिया गया। इधर संगठन ने सभी उम्मीदवारों से कहा है कि वे आपत्ति भेजे तय पैमानों के अनुसार उसका निराकरण होगा। कुछ खास मानदंडों के आधार पर ही वोट रद किए जाएंगे। इसमें वोटर की अस्पष्ट फोटोग्राफ (धुंधली फोटो, चेहरे पर मास्क, चेहरा छुपा हुआ) होने पर। या ग्रुप फोटो (फ्रेम में एक से ज्यादा लोगों की उपस्थिति) होने पर या एक से ज्यादा बार इस्तेमाल/दोहराई गई फोटो होने पर तो वोट रद होगा ही।