कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 03-Dec-2020 04:47 pm
इंदौर। कोरोना संक्रमण ने इस साल शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियों में बदलाव कर दिया है। पहले जहां विभागों में फर्स्ट ईयर के विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच सीधे संवाद व परिचय होता था। मगर इस बार अभी तक कॉलेज व विवि को शुरू करने की शासन ने अनुमति नहीं मिली है। इसके चलते ओरिएंटेशन प्रोग्राम को ऑनलाइन किया जाएगा। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के अधिकांश विभाग ने गूगल मीट व जूम के जरिए विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच परिचय बढ़ाने का विचार किया है।
30 नवंबर को विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया खत्म हो गई। दिसंबर पहले सप्ताह से शिक्षा सत्र 2020-21 शुरू करना है। मगर उसे पहले यूजीसी की गाइडलाइन के मुताबिक विवि को ओरिएंटेशन प्रोग्राम करवाना है। इसके लिए स्कूल ऑफ एजुकेशन ने चार व पांच दिसंबर के बीच तारीख तय कर दी। बीएड-एमएड कोर्स में प्रवेश ले चुके विद्यार्थियों ने मोबाइल और ई-मेल आइडी की जानकारी मांगी है। यहां तक विद्यार्थियों को वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा जा रहा है ताकि ऑनलाइन ओरिएंटेशन प्रोग्राम की लिंक भेजी जा सकें। विभागाध्यक्ष डॉ. कामाक्षी अग्निहोत्री के मुताबिक प्रोग्राम के तहत विद्यार्थियों का शिक्षकों से परिचय बढ़ाना है। साथ ही कोर्स और सिलेबस की जानकारी दी जाएगी। इतना ही नहीं सत्र में होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रोग्राम के जरिए शिक्षक-विद्यार्थियों के बीच में समन्वय बनाना है। वैसे विभाग में सात दिसंबर से ऑनलाइन क्लासेस शुरू होगी।