कारोबार

इंदौर का कपड़ा बाजार होने लगा गुलजार, 80 प्रतिशत पटरी पर लौटा कारोबार

Indore Bureau - vaidikpostnews.com 20-Oct-2020 02:30 pm

इंदौर। शहर का कपड़ा बाजार धीरे-धीरे गुलजार होने लगा है। लॉकडाउन की पाबंदिया हटने के बाद पहले ही कारोबार जोर पकड़ने लगा था और अब त्योहारों एवं शादियों का सीजन शुरू होने की वजह से बिजनेस दिनोंदिन बढ़ रहा है। बेडशीट, पर्दे, तौलिया, कुर्ती, ड्रेस मटेरियल, साड़ियां और सुटिंग-शर्टिंग समेत सभी तरह के कपड़ों और रेडिमेड गार्मेंट की मांग बढ़ने लगी है। श्रीमंत महाराजा तुकोजीराव क्लॉथ मार्केट मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष हंसराज जैन ने कहा, -यदि लॉकडाउन से पहले वाली स्थिति से तुलना करें तो करीब 80 प्रतिशत कारोबार पटरी पर लौट आया है।-
जैन के मुताबिक दशहरे और दीपावाली जैसे त्योहारों के लिए तो मांग है ही। इसके अलावा 11 दिसंबर तक काफी शादियां भी हैं। इनकी वजह से सभी तरह के कपड़ों का बिजनेस बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 वायरस से संक्रमित मरीजों की तादाद लगातार घटने की वजह से भी डर का माहौल कम हुआ है और लोग बाजार आने लगे हैं।

ताज़ा खबर

अपना इंदौर