कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 03-Dec-2020 04:45 pm
इंदौर )। एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मप्र (एआइएमपी) के खड़ी कराई के विरोध की मुहिम में कंफेडरेशन ऑफ इंडियन ट्रेडर्स (कैट) भी साथ आ गया है। कैट के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को डीआइजी हरिनारायणचारी मिश्र से मुलाकात की। व्यापारियों ने डीआइजी दे कहा कि अगर खड़ी कराई की परंपरा पर सख्ती से अंकुश नहीं लगाया गया तो हर बाजार में आगे चलकर रंगदारी वसूली शुरू हो जाएगी।
डीआइजी मिश्रा का गुरुवार को जन्मदिन भी था। कैट के जिलाध्यक्ष मोहम्मद पीठावाला व अन्य ने शुभकामनाओं के साथ व्यापारियों की और से एक पत्र भी सौंपा। पत्र में मांग रखी गई कि शहर के प्रमुख बाजारों व व्यापारिक क्षेत्रों में थाना स्तर पर व्यापारियों की एक कमेटी गठित की जाए। कमेटी स्थानीय पुलिस से सामंजस्य कर अपराध रोकने व कानून व्यवस्था में सहयोग के लिए मदद करेगी। बाजारों की समस्याओं का निराकरण भी समिति के जरिये आसानी से हो सकेगा व पुलिस तक जानकारी पहुंच सकेगी।
कैट ने कहा कि हर दुकान और बाजार में व्यापारियों को हाई डेफिनेशन वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने की मुहिम भी शुरू कर रहे है। ताकि किसी भी घटना में ठोस तथ्य पुलिस को मिल सके। कैट के प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश के एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग राजा बाबू सिंह से बीते दिनों व्यापारियों की कमेटी गठित करने पर चर्चा भी हो चुकी है। उन्होंने कहा है कि पुलिस मुख्यालय से प्रदेश के हर जिले के थाने को नगर सुरक्षा समिति की तरह व्यापारी कमेटीया गठित की जाए। डीआइजी ने व्यापारियों को प्रस्ताव पर जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
पालदा उद्योगिक क्षेत्र में दो दिन पहले खड़ी कराई की मांग पर शुरू हुई अवैध वसूली की मांग के खिलाफ धीरे-धीरे शहर के सभी बाजार एकजुट होने लगे है। अलग-अलग व्यापारिक संगठनों ने उद्योगपतियों के समर्थन करते हुए प्रशासन के सामने वसूली रोकने और इसमी लिप्त लोगों पर कार्रवाई की मांग रखी है। दो दिन बाद होने वाली बैठक में भी व्यापारी संगठन एकजुट होकर प्रशासन के सामने पक्ष रखेंगे। सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में उद्योगति आंदोलन की रणनीति भी तय कर रहें हैं।