क्राइम

कारोबारी की बेटी को बंधक बनाने का आरोप

Indore Bureau - vaidikpostnews.com 18-Oct-2020 07:33 pm

इंदौर )। वैशाली नगर निवासी एक युवक पर छत्तीसगढ़ के कोंडागांव के आलू-प्याज कारोबारी ने बेटी को अगवा कर बंधक बनाने का आरोप लगाया है। युवक पर 25 से ज्यादा लड़कियों से दोस्ती, दुष्कर्म और ब्लैकमेल के भी आरोप हैं। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस युवक के मोबाइल, इमारत के फुटेज और सिक्यूरिटी गार्डों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, कारोबारी की बेटी 7 अक्टूबर को गायब हुई थी। जानकारी मिली कि उसे गगनदीप सिंह नामक युवक लेकर भागा है। परिवार के सदस्यों ने गगनदीप की जानकारी जुटाई और इंदौर पहुंचे। तीन दिन तक छानबीन के बाद पता चला कि वह एक इमारत में रहता है। रिश्तेदार संजय अरोरा ने गगनदीप को पकड़ लिया और पिटाई कर थाने के सुपुर्द कर दिया। पुलिसवालों ने पूछताछ कि तो कहा कि लड़की से वर्ष 2016 से दोस्ती है। इसलिए अरोरा उस पर अगवा करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने उसके फ्लैट पर दबिश दी लेकिन लड़की नहीं मिली। इस टाउनशिप के सिक्यूरिटी गार्ड को फोटो दिखाया तो बताया कि गगनदीप के साथ इस लड़की को देखा है। पुलिस अब उसके मोबाइल नंबर और टाउनशिप के फुटेज की जांच कर रही है।

ताज़ा खबर

अपना इंदौर