धर्म कर्म

बच्चों को परीक्षा के साथ ही प्रोजेक्ट बनाने के लिए दिए जाएंगे

Indore Bureau - vaidikpostnews.com 18-Oct-2020 07:30 pm

इंदौर )। कोरोना संक्रमण के कारण पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूल अभी बंद हैं। इसी बीच अब आठवीं तक के कोर्स में प्रोजेक्ट वर्क भी शामिल करने की तैयारी है। इसमें विषयवार कुछ अध्यायों को लेकर प्रोजेक्ट तैयार करने होंगे। इसके लिए अलग से अंक निर्धारित होंगे। बच्चों को परीक्षा के साथ ही प्रोजेक्ट बनाने के लिए दिए जाएंगे। इसे इन्हें तय तिथि तक स्कूल में सबमिट करना होगा।माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा नौवीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए सिलेबस की जानकारी जिलों में शिक्षा विभाग के कार्यालयों को भेज दी है। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, सामाजिक विज्ञान, इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र और मनोविज्ञान की पुस्तकों को शामिल किया गया है। भाषाओं में विशिष्ट और सामान्य का प्रविधान भी खत्म कर दिया गया है।

ताज़ा खबर

अपना इंदौर