कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 02-Oct-2020 02:39 pm
इंदौर । कोरोना के बढ़ते संक्रमण के साथ शहर में मिल रहे नए मरीजों का आंकड़ा भी हर दिन बढ़ रहा है। गुरुवार को नए मिले मरीजों की संख्या 495 रही। शहर में एक दिन में मिलने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की यह सबसे बढ़ी संख्या है। कोरोना के कारण छह मरीजों को जान भी गंवानी पड़ी। इसी के साथ कोरोना से मृतकों का कुल आंकड़ा 578 हो चुका है।
गुरुवार को 3 हजार 956 सैंपलों की जांच की गई। इस लिहाज से संक्रमण दर 12.5 रही। अब तक शहर में कुल तीन लाख छह हजार 138 लोगों की जांच हो चुकी है। गुरुवार को मिले नए मरीजों को मिलाकर अब कुल 24 हजार 970 कोरोना के मरीज हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस वक्त कुल 4,567 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।