कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 02-Oct-2020 02:36 pm
इंदौर । विश्व को अहिंसा का रास्ता दिखाने वाले महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार सुबह उन्हीं की प्रतिमा के सामने जमकर हंगामा बरपा। भाजपा के एक नेता प्रधानमंत्री मोदी का मुखौटा लगाए गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंच गए। मौके पर पहले से मौजूद कांग्रेसी इससे आक्रोशित हो गए, उन्होंने विरोध किया। भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेसियों ने उनके साथ मारपीट की है।