कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 02-Jul-2020 05:02 pm
इंदौर। महू से विधायक ऊषा ठाकुर ने आज कैबिनेट मंत्रीपद की शपथ ली। देर रात तक वे घर पर ही थीं सुबह उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने का बुलावा आया था। ऊषा ठाकुर पहले इंदौर के विधानसभा 3 से विधायक रही हैं। उन्होंने अपना इलाका छोड़कर महू से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की। मध्य प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार ऊषा ठाकुर को मंत्री बनाए जाने की मांग चल रही थी। ऊषा ठाकुर पहले पार्षद भी रह चुकी है।
वे शिक्षा समिति की अध्यक्ष भी रही और फिर भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य बनीं। इस दौरान ऊषा ठाकुर राष्ट्र सेविका समिति, सांस्कृतिक जागरण मंच, हिन्दू जागरण मंच एवं पहल समग्र क्रांति चेतना मंच से जुड़ी रहीं। 2003 में वे बारहवीं विधानसभा की सदस्य बनीं, इस दौरान वे महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति और धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग की परामर्शदात्री समिति की सदस्य भी रहीं। इसके बाद वे 2013 में चौदहवी विधानसभा में विधायक रहीं और अब 2018 में तीसरी बार महू से विधानसभा सदस्य बनीं। इंदौर से ऊषा ठाकुर और रमेश मेंदोला का नाम सबसे आगे चल रहा था। ऐसे में ऊषा ठाकुर को मंत्री बनाया गया।