कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 27-May-2020 02:40 pm
इंदौर. सख्त लॉकडाउन, कर्फ्यू और अन्य प्रतिबंधों के बावजूद इंदौर में कोरोनावायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार देर रात जारी बुलेटिन में 79 नए पॉजिटिव मरीज मिले। 2 लोगों की मौत भी हुई। अब जिले में कुल 3182 संक्रमित हो गए हैं। मृतकों का आंकड़ा 119 पर पहुंच गया है। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का घर जिस गली में है, उसमें भी कोरोना का एक पॉजिटिव मरीज मिला है।
मंगलवार रात 836 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 79 पॉजिटिव निकले। अब तक इंदौर में कुल 31513 सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है जिसमें से 3182 सैंपल पॉजिटिव आए है। अब तक इस बीमारी से पीड़ित 1537 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। 1526 मरीजों का उपचार कोविड अस्पतालों में किया जा रहा है।
इधर, नंदानगर में रहने वाले एक युवक में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। यह युवक भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के निवास की गली में ही रहता है। पॉजिटिव युवक मूलत: विदिशा का रहने वाला है और इंदौर के अपोलो अस्पताल में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। फिलहाल, युवक को उपचार के लिए अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संक्रमण फैलाने के आरोप में तीन पर केस
बड़ोदिया खान गांव में 19 पॉजिटिव मिले। ये सभी इंदौर से आई महिला के संपर्क में थे। महिला की मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद 23 लोगों के सैंपल लिए गए थे। प्रशासन ने पूरे गांव को सील कर दिया। बड़ोदिया खान के कई लोग सांवेर में काम करते हैं इसलिए सांवेर में छूट समाप्त कर लॉकडाउन लागू कर दिया गया। गांव में एक परिवार ने 18 मई को जन्मदिन की पार्टी रखी थी। उसी में महिला भी शामिल हुई थी। परिवार के मुखिया और उसके दाे बेटाें पर संक्रमण फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।