कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 17-Jul-2020 08:46 am
मालवा-निमाड़ अंचल के जिलों में तीन दिन से कोरोना मरीज लगातार बड़ी संख्या में आ रहे थे। गुरुवार को मरीजों की संख्या में कमी आई है। इस दिन अंचल में 65 नए मरीज मिले हैं। खरगोन जिले में 18 संक्रमित मिले। जिले में अब 435 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। 15 लोगों की मौत हुई है, 314 स्वस्थ हुए हैं। 106 सक्रिय केस हैं।
उज्जैन जिले में 15 नए मरीज
उज्जैन जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार रात 15 नए मरीज मिले हैं। इनमें उज्जैन शहर के 12, नागदा का एक और घट्टिया के दो मरीज शामिल हैं। जिले में अब कुल मरीज 942 हो गए हैं। यहां 71 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं 798 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में 73 मरीज उपचाररत हैं।
रतलाम में छह और पॉजिटिव मिले
रतलाम जिला अस्पताल से गुरुवार को छह और रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इससे पहले शासकीय मेडिकल कॉलेज से गुरुवार सुबह 10 और मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब तक 248 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 197 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। छह की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 45 सक्रिय केस हैं।