कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 06-Sep-2019 11:51 am
इंदौर. स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट को गुरुवार सुबह ग्रामीण महिलाओं ने उस समय घेर लिया, जब वे ग्रामीण क्षेत्र का दौरान करने पहुंचे थे। बिजली, पानी, सड़क और आवास की सुविधा नहीं मिलने से परेशान महिलाओं ने मंत्री से समस्या का समाधान करने की मांग की। मंत्री ने महिलाओं सहित रहवासियों को जल्द सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया और मौके पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारी को दिशा-निर्देश देकर वहां से रवाना हो गए।
स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट गुरुवार सुबह कनाडिया गांव का भ्रमण करने पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने सड़क, बिजली, पानी, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, राशन दुकानों से खाद्यान्न वितरण के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की। इस दौरान सड़क पर पसरी गंदगी को देखकर वे थोड़ा नाराज भी हुए। मंत्री के आने की सूचना पर सैकड़ाें ग्रामीण एकत्रित हो गए और उन्हें समस्या गिनाने लगे। लोग उन सभी क्षेत्रों में मंत्री को लेकर जाना चाहते थे, जहां समस्याएं व्याप्त हैं।