कारोबार

एमपीआईडीसी का दावा, नई सरकार के बाद इंदौर रीजन में निवेश के 200 प्रोजेक्ट आए

Indore Bureau - vaidikpostnews.com 14-Oct-2019 11:06 am

इंदौर. एमआईडीसी (मप्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) के मुताबिक पीथमपुर और इसके आसपास लगातार निवेश आ रहा है। कांग्रेस सरकार के दस माह से अधिक के कार्यकाल के दौरान अभी तक इस रीजन में 200 से अधिक निवेश प्रोेजेक्ट के करार एमआईडीसी के रीजनल ऑफिस के साथ हो चुके हैं।
इसमें से 170 प्रोजेक्ट को तो जमीन भी आवंटित की जा चुकी है और सभी के साथ शर्त है कि इन्हें तीन साल के भीतर अपने प्लांट स्थापित कर उत्पादन भी शुरू करना है। करीब दस हजार करोड़ के इन निवेश प्रोजेक्ट के पूरे होने पर तीन साल के दौरान सीधे तौर पर आठ हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिल सकेगा, वहीं अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार की बात करें तो यह दस हजार से अधिक लोगों के लिए होगा। देखने में आया है कि सबसे अधिक निवेश प्रस्ताव फार्मा, ऑटो इंडस्ट्री के साथ ही एग्रोफूड आदि में आ रहे हैं। इसमें निवेशकों की अधिक रुचि है। एमपीआईडीसी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि देश में मंदी हो सकती है, लेकिन इंदौर रीजन में लगातार निवेशक आ रहे हैं। हालत यह है कि सेज में अब आवंटन के लिए जमीन ही नहीं बची है। लैंड पूल लेकर जमीन का लैंड बैंक बन रहा है। इससे और अधिक निवेशकों को देने के लिए जमीन उपलब्ध रहेगी।

ताज़ा खबर

अपना इंदौर