कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 11-Oct-2019 08:08 pm
इंदौर. बीआरटीएस कॉरिडोर के व्हाइट चर्च चौराहे पर नगर निगम ने शुक्रवार सुबह से सड़क चौड़ीकरण की बाधाओं को हटाने का काम शुरू किया। निगम अफसरों के मुताबिक, यहां लेफ्ट टर्न और चौराहे को ठीक करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान वहां बने एक मंदिर को हटा दिया गया।
व्हाइट चर्च चौराहा स्थित सांई मंदिर को हटाने के लिए शुक्रवार सुबह पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। इस दौरान मंदिर को हटाए जाने का विरोध करने वाले पांच युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। निगम द्वारा मंदिर हटाने के साथ ही चर्च की बाउंड्रीवाल का भी एक हिस्सा तोड़ दिया गया। निगम द्वारा इससे पहले भी मंदिर हटाने की कार्रवाई की गई थी लेकिन तब विरोध के चलते कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
150 निगम कर्मचारी और 150 पुलिस
नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और रिमूव्हल गैंग सुबह 6 बजे नेहरू स्टेडियम झोनल कार्यालय पर जमा हो गए थे। करीब 8 बजे एडीएम अजयदेव शर्मा, एसडीएम श्रीलेखा क्षोत्रिय मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही करीब 150 पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए थे, जबकि नगर निगम की ओर से 150 कर्मचारी लगे थे।