कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 11-Oct-2019 08:05 pm
इंदौर. एमवाय अस्पताल की पांचवी मंजिल के बाथरूम की खिड़की से गिरने से एक बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई। किडनी के इलाज के लिए गुरुवार रात मृतक को अस्पताल की पांचवी मंजिल स्थित वार्ड में भर्ती किया गया था। शुक्रवार सुबह अस्पताल के नीचे उसकी लाश सफाईकर्मी ने देखी। मृतक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई या यह महज एक हादसा है इस पर पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह एमवाय अस्पताल में सफाई कर रहे एक कर्मचारी को एक व्यक्ति की लाश पड़ी दिखाई दी। कर्मचारी ने अस्पताल स्टाफ को इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद मृतक की पहचान भंगड़ा भिलाला (62) निवासी खरगोन के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार मृतक को पेट में पानी भरने की बीमारी थी जिसके उपचार के लिए गुरुवार रात को ही उसे एमवाय अस्पताल की पांचवी मंजिल के वार्ड 25 में भर्ती किया गया था।
मृतक के साथ उसकी पत्नी व बेटा भी थे। शुक्रवार सुबह से ही भंगड़ा भिलाला अपने पलंग पर नहीं था। उसकी पत्नी व बेटा उसे तलाश कर रहे थे। तभी उसकी लाश सफाईकर्मी को नीचे पड़ी दिखाई दी। पांचवी मंजिल स्थित सुविधाघर की खिड़की से उसके गिरने की बात प्रारंभिक रूप से सामने आई है। हालांकि यह हत्या है, आत्महत्या है या हादसा इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।