म.प्र

15 दिन के ट्रायल पर इंदौर एयरपोर्ट पर उतरा पहला कार्गो विमान

Indore Bureau - vaidikpostnews.com 11-Oct-2019 08:03 pm

इंदौर. शुक्रवार सुबह सेंट्रल इंडिया की पहली कार्गो फ्लाइट ने इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड किया। स्पाइस जेट का कार्गो विमान दिल्ली से इंदौर पहुंचा था। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने वॉटर सेल्यूट के साथ विमान का स्वागत किया। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार फिलहाल 15 दिन के लिए प्रयोगिक तौर पर इस फ्लाइट को प्रारंभ किया गया है।
शुक्रवार सुबह 6.30 बजे यह फ्लाइट इंदौर एयरपोर्ट पहुंची। इंदौर से होते हुए यह कार्गो विमान 7.30 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना हो गया। वहां से यह पुणे और बैंगलुरू होकर दिल्ली पहुंचा। स्पाइस जेट द्वारा इस कार्गो सेवा के लिए बोइंग 737 विमान का उपयोग किया जा रहा है, जिसकी माल ढोने की क्षमता 20 टन है। कंपनी ने 25 अक्टूबर तक ट्रायल के रूप में यह सेवा प्रारंभ की है। यह एक नॉन शेड्यूल फ्लाइट है।

ताज़ा खबर

अपना इंदौर