म.प्र

विधायक पिटाई कांड / राजबाड़ा पर भाजपा ने किया प्रदर्शन, युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास भाजपाइयों का आरोप- निगमकर्मियों ने महिलाओं के साथ कार्रवाई के दौरान अभद्रता की

Indore Bureau - vaidikpostnews.com 28-Jun-2019 06:47 pm


इंदौर. निगम अधिकारी की पिटाई मामले में जेल बंद भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक पुत्र आकाश के समर्थन में भाजपा द्वारा शुक्रवार को राजबाड़ा पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि निगमकर्मियों ने महिलाओं के साथ दुर्व्यहार किया, जिसके चलते विधायक को यह कदम उठाना पड़ा, हम विधायक के साथ हैं। प्रदर्शन के दौरान एक युवक अमित पिता राजू सोनकर निवासी पालदा ने मारपीट के आरोपी विधायक के समर्थन में आत्मदाह का प्रयास किया जिसे वहां उपस्थित लोगों ने विफल कर दिया। इसके पहले इंदौर-5 से भाजपा विधायक महेन्द्र हार्डिया सुबह विजयवर्गीय से मिलने जेल पहुंचे थे।
राजबाड़ा पर दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ प्रदर्शन शाम 4 बजे तक चला। प्रदर्शन के दौरान भाजपा में आपसी फूट भी देखी गई, कई बड़े नेता नदारद थे। धरने पर बैठे नेताओं ने कहा कि जिस तरह से महिलाओं के साथ निगम अधिकारियों ने दुर्व्यवहार किया है और पुलिस ने एफआईआर तक नहीं लिखी, इससे साफ पता चलता है कि पुलिस कांग्रेस के कहे अनुसार कार्रवाई कर रही है। भाजपा इस प्रकार के अराजकता के लिए आज सड़क पर उतरी है। धरने में विधायक रमेश मेंदोला के साथ महेंद्र हार्डिया, पूर्व विधायक जीतू जिराती मौजूद थे।

ताज़ा खबर

अपना इंदौर