कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 14-Jul-2019 12:51 pm
इंदौर। आमतौर पर विद्यारंभ से पहले बेटे का उपनयन संस्कार कराना हमारे यहां सामान्य बात है, लेकिन बेटी के उपनयन संस्कार के उदाहरण तलाशने पर भी मुश्किल से मिलते हैं। इस बीच अबूधाबी में रहने वाले एक महाराष्ट्रीयन दंपती ने इंदौर आकर बेटे के साथ 8 साल की बेटी का उपनयन संस्कार भी कराया।इसके लिए उन्होंने दो साल तक शास्त्रों का अध्ययन कर इसके उदाहरण भी तलाशे। उनका मानना है कि यह संस्कार विद्या से जुड़ा हुआ है और जिसमें गायत्री माता का पूजन होता, उसमें बेटे-बेटी के बीच भेदभाव उचित नहीं है।