क्राइम

महिला आबकारी अधिकारी प्रिंयका शर्मा से अवैध शराब कारोबारियों में दहशत 100 से अधिक प्रकरणों में लाखों रुपए की अवैध शराब पकड़ी

Indore Bureau - vaidikpostnews.com 12-Jul-2019 11:54 am


इंदौर (सुरेश कपोनिया)। आबकारी विभाग में पदस्थ प्रियंका शर्मा ने अवैध शराब का कारोबार करने वालों के नाक में दम करके रखा हुआ है। इनकी कार्यशैली ने सभी अवैध कारोबारी को दहशत में डाल दिया है। प्रियंका शर्मा ने लाखों रुपए की अवैध शराब जब्त की है। पूरे प्रदेश में किसी भी महिला अधिकारी द्वारा की गई यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।
इन्होंने 100 से अधिक प्रकरणों में लाखों रुपए मूल्य की अवैध शराब पकड़ी है। इनमें सभी प्रकरण 50-50 लीटर से अधिक शराब जब्ती के हैं और पूरे प्रदेश में इस तरह की कार्रवाई अन्य किसी महिला अफसर ने नहीं की। राजनीतिक दबावप्रभाव से लेकर धरने-प्रदर्शन भी उनके खिलाफ किए गए, मगर महू से लेकर इन्दौर के चर्चित बम्बई बाजार में घुसकर उन्होंने अवैध शराब पकड़ते हुए कई अपराधियों को गिरफ्तार भी किया।
इन्दौर में पदस्थ आबकारी उपनिरीक्षक प्रियंका शर्मा ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। वे पहली ऐसी दबंग महिला अफसर बन गई, जिन्होंने इन्दौर जिले में ही पदस्थ रहते हुए 100 से अधिक प्रकरणों में लाखों रुपए की अवैध शराब पकड़ी। अलग-अलग सर्कल में काम करते हुए उन्होंने ये प्रकरण बनाए और कई बड़े आदतन अपराधी और शराब माफियाओं के खिलाफ भी अभियान चलाया। महू में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वहां के डॉन कहे जाने वाले शराब माफिया को धरदबोचा। इस मामले में उनके खिलाफ धरने-प्रदर्शन तक हुए, मगर इसकी परवाह न करते हुए लगातार अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की जाती रही। प्रियंका शर्मा का कहना है कि आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत 50 लीटर से अधिक के प्रकरण बनाए जाते हैं। लिहाजा इस तरह के मामले कम पकड़ में आते हैं, मगर उन्होंने इन्दौर में जिस-जिस सर्कल में काम किया वहां इस धारा में कई प्रकरण बनाए। पिछले दिनों ही उन्होंने भागीरथपुरा के गजराज के पास से 10 पेटी से ज्यादा शराब जब्त की और उसे गिरफ्तार भी किया। पिछले वित्त वर्ष में उन्होंने 1059 न्यायालयीन प्रकरण भी बनाए, जिनमें 31 लाख रुपए से ज्यादा की शराब पकड़ी गई थी। अभी इसी साल अप्रैल, मई, जून के महीनों में वे 20 लाख रुपए से अधिक की शराब जब्त कर चुकी हैं। हर माह वैसे 50-60 सामान्य प्रकरण भी उनके द्वारा अलग से बनाए जाते हैं,
मगर 100 से ज्यादा प्रकरण धारा 34 (2) के तहत ही बनाए गए हैं। इन्दौर में ही पदस्थ रहे संतोषसिंह ने भी इस धारा के तहत 100 से ज्यादा प्रकरण बनाए, मगर वे पहली प्रदेश की ऐसी महिला अफसर हैं, जिन्होंने इतनी 7 अधिक कार्रवाई की है। इन्दौर जिले के सहायक आयुक्त
आबकारी आलोक खरे का भी उन्हें पूरा सहयोग मिलता है, जिनके निर्देश पर ही पिछले दिनों कई बड़े छापे अवैध शराब के मामले में डाले गए। आबकारी विभाग के कंट्रोलर संतोष कुशवाह भी उन्हें पूरा सहयोग देते हैं। हालांकि इन्दौर जैसे शहर में राजनीतिक दबाव-प्रभाव
और तबादले की धमकी भी सामान्य बात है। इस पर प्रियंका शर्मा का कहना है कि दबाव की वे परवाह नहीं करतीं और चूंकि वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलता है, लिहाजा वे छापामार कार्रवाई भी सफलता से कर लेती हैं। जब मुंबई बाजार सर्कल में पदस्थ थीं तो वहां भी कई ठिकानों पर छापे मारकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब के साथ कुख्यात अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। अभी चुनाव के दौरान भी उन्होंने कई बड़ी कार्रवाई कस्ते हुए लाखों रुपए की अवैध शराब जब्त की। शराब के साथसाथ बड़ी संख्या में वाहनों को भी जब्त किया गया, जिनमें दोपहिया से लेकर चार पहिया वाहन और कई ट्रक7 मेटाडोर भी शामिल हैं।

ताज़ा खबर

अपना इंदौर