कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 10-Jul-2019 11:44 am
खरगोन. दोस्तों के साथ इंदौर से पिकनिक मनाने आए युवक की चिड़ियाभड़क में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से युवक को बाहर निकाला गया। शासकीय अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद परिजन भी बड़वाह पहुंचे।
दोस्त प्रिताश सिंह सेंगर ने बताया ब्रह्मबाग कॉलोनी इंदौर निवासी श्रेयांस पाठक (24) अन्य तीन दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए चर्चा कर रहे थे। पहले हम उज्जैन जा रहे थे। इसके बाद गुगल पर सर्च किया। जिसमें चिड़ियाभड़क जगह पसंद आई। इसके बाद हम यहां पहुंचे। नदी किनारे बैठै हुए थे। इस दौरान श्रेयांस को तैरना आने के कारण वह नहाने के लिए चोरल नदी में उतर गया। जहां पर श्रेयांस गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। अन्य दोस्त उसे डूबता देख शोर मचाने लगे। जिस पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक श्रेयांस डूब गया। ग्रामीणों की मदद से श्रेयांस को बाहर निकाला गया। 108 वाहन से उसे बड़वाह के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घाेषित कर दिया। सूचना के बाद परिजन भी इंदौर से अस्पताल पहुंचे।