कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 10-Jul-2019 11:43 am
इंदौर. लसूड़िया थाना क्षेत्र के बीआरटीएस पर मंगलवार रात 50 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह गड्ढा पाइप लाइन डालने के लिए खोदा गया था, जिसमें असंतुलित होकर दो बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस जवान सीढ़ियों के जरिए उतरे नीचे।
थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि मामला देर रात लसूड़िया थाना क्षेत्र के देवास नाका स्थित बीआरटीएस पर हुआ। यहां पाइप लाइन के लिए 50 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया है, जिसमें तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरे। हादसे में साहिल और सचेत निवासी छिंदवाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। सचेत रिलायंस कंपनी में काम करता है, वहीं साहिल टेलीकॉलर का काम करता है। जानकारी अनुसार दोनों लसूड़िया की ओर से ढाबे पर खाना खाकर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद गड्ढे में उतरकर दोनों को बाहर निकाला और हालत गंभीर हाेने पर अस्पताल भिजवाया।