कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 06-Jul-2019 03:49 pm
इंदौर. एरोड्रम थाना क्षेत्र की शुभम पैलेस कॉलोनी में एक पति और पत्नी की लाश मिलने से क्षेत्र सनसनी फैल गई। पत्नी की लाश बिस्तर पर पड़ी थी, जबकि पति पंखे से लटका था। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में प्रतीत हो रहा है कि पति ने पहले पत्नी का गला घोंटा फिर खुद फांसी पर झूल गया। हालांकि युवक के साले ने सूदखोर महिला की प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाने का आरोप लगाया है।
थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कमरे में पति-पत्नी मृत पड़े हैं। मौके पर पहुंचे तो कृष्णा सेन फंदे पर लटका था, जबकि उसकी पत्नी तारा बिस्तर पर मृत पड़ी थी। मौका मुआयना करने से ऐसा प्रतीत हुआ कि कृष्णा ने पहले दुपट्टे से पत्नी का गला घोंटा फिर खुद ने भी फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली। वहीं भाई राजेश वर्मा ने आरोप लगाया है कि सूदखोर महिला की प्रताड़ना से तंग आकर जीजा ने यह कदम उठाया।
उसने बताया कि जीजा ने सांवरे रोड पर रहने वाली एक महिला से कर्ज ले रखा था, इसी बात को लेकर पति-पत्नी में आए-दिन विवाद होता रहता था। जीजा ने कहा था कि यह महिला मुझे बहुत परेशान करती है। मैं परेशान हो गया हूं, आत्महत्या कर लूंगा। महिला ने जीजा को 50 हजार रुपए दे रखे थे, लेकिन वह डेढ़ लाख रुपए बताती थी और उनसे उसी हिसाब से ब्याज वसूल रही थी। इसी बात को लेकर उस महिला ने शुक्रवार को उसने जीजा को धमकाया था। जिसके बाद पति पत्नी के बीच विवाद हो गया था। उसने बताया कि जीजा पुलिस के पास जाने वाले थे, लेकिन उसने उन्हें फंसाने की धमकी दी थी।