कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 02-Jul-2019 11:19 am
इंदौर. मुंबई के एयरपोर्ट पर एक रनवे के ब्लॉक हो जाने के कारण चार फ्लाइट को सोमवार रात इंदौर डायवर्ट करना पड़ा। रात में मुंबई के बजाय इंदौर पहुंचे यात्री परेशान होते रहे। फ्लाइट के बाहर आते ही कुछ यात्रियों ने हंगामा करते हुए एयरलाइंस पर सुविधाएं मुहैया नहीं करवाने का आरोप लगाया। इसी प्रकार कुछ ट्रेनों को भी रद्द किया गया है, जबकि कुछ देरी से चल रही हैं।
मिली जानकारी अनुसार एयरपोर्ट पर एक रनवे ब्लॉक होने से बेंगलुरु से मुंबई जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट, कोलकाता से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट, दिल्ली से मुंबई जाने वाली गो एयर की फ्लाइट और भोपाल से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को देर रात इंदौर में उतारना पड़ा। इंदौर पहुंचे यात्री काफी परेशान दिखाई दिए। इस दौरान कुछ ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया। उन्होंने एयरलाइंस पर सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने का आरोप। ऐसी संभावना जताई गई है कि स्थिति सामान्य नहीं होने पर मंगलवार को भी ऐसी स्थिति निर्मित हो सकती है।
रेलवे के अनुसार मुंबई के पालघर स्टेशन पर पटरियों के पानी में डूबने से कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गय है। वहीं रतलाम आने वालीं कई ट्रेनें लेट चल रही हैं। इसमें मुंबई सेंट्रल-फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस और बांद्रा टर्मिनस-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस एक घंटे देरी से चलीं, जबकि मुंबई सेंट्रल-जयपुर एक्सप्रेस और अगस्त क्रांति एक्सप्रेस भी देरी से चल रही हैं।