म.प्र

30 साल बाद इंदौर को मिला पुरुष सांसद, भाजपा के लालवानी रिकार्ड साढ़े 5 लाख से ज्यादा वोटों से जीते

Indore Bureau - vaidikpostnews.com 24-May-2019 10:19 am


इंदौर. भाजपा का गढ़ कही जाने वाली इंदौर लोकसभा सीट से भाजपा के शंकर लालवानी ने रिकार्ड जीत दर्ज की है। उन्होंने इंदौर से 8 बार सांसद रहीं सुमित्रा महाजन को मिले 466901 मतों के रिकार्ड को तोड़ते हुए कांग्रेस के पंकज संघवी को 547754 मतों से हराया है। लालवानी को कुल 1068569 मिले, जबकि संघवी को 520815 मत मिले। लालवानी की जीत के साथ ही इंदौर को 30 साल बाद पुरुष सांसद मिला। लालवानी मीडिया से मुखाबित हुए और इसे मोदी और पार्टी की जीत बताते हुए इतना प्यार देने के लिए जनता का आभार माना।
शंकर ललवानी ने कहा - जीत का विश्वास तो था, पर इतनी बड़ी जीत की कल्पना नहीं थी। जनता ने इतनी बड़ी जीत दी है, तो मेरे ऊपर शहर की जनता का भार भी काफी रहेगा। बीआरटीएस के विकल्प के रूप में एलिवेटेड ब्रिज होगा, जो शहर की समस्या दूर होगी। ट्रैफिक सुधार और शहर के विकास के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करेंगे। लालवानी ने जीत का श्रेय सबसे पहले नरेंद्र मोदी और अपनी पार्टी को दिया। अपने प्रतिद्वंदी पंकज संघवी को लेकर कहा कि वे टूरिस्ट वीजा लेकर चुनाव के मैदान में आते रहे हैं, जबकि उन्हें लगातार सक्रिय रहकर समाज की सेवा करना चाहिए। जनता के बीच रहना चाहिए, जो उन्होंने नहीं किया और इसके परिणाम सामने हैं।

ताज़ा खबर

अपना इंदौर