कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 21-May-2019 04:05 pm
इंदौर. लोकसभा चुनाव को लेकर एक्जिट पोल के जो आंकड़े आए हैं, वे सारे के सारे गलत हैं। एक्जिट पोल के आंकड़े मतगणना होने के पहले 21 या 22 मई को आते, लेकिन यह तो आखिरी चरण का मतदान होते ही 19 मई को आ गए। इससे यह साबित हो गया कि सारे आंकड़े गलत हैं। 23 मई को होने वाली मतगणना के बाद मालूम पड़ जाएगा कि एक्जिट पोल में कितनी सच्चाई है। इसलिए परिणाम आने से पहले किसी भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है।
यह बात आज सुबह प्रदेश मंत्री जीतू पटवारी ने उस समय कही, जब वे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करने पीपल्यापाला चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर पहुंचे। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान मप्र, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में एक्जिट पोल भाजपा के पक्ष में आया, लेकिन परिणाम विपरीत आए और तीनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनी। देश के चुनाव में भी ऐसा ही होगा और केंद्र में फिर कांग्रेस बैठेगी।