कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 07-May-2019 02:53 pm
इन्दौर। ‘‘पहले भगाया गौरों को अब भगाना है चैरों को’’ के नारे के साथ लोकनिर्माण मंत्री श्री सज्जनसिंह वर्मा ने कांग्रेस सेवादल के गरिमापूर्ण कार्यक्रम में सेवादल के स्वयंसेवकों का आव्हान करते हुए कहा कि कांग्रेस सेवादल कांग्रेस का एक अनुशासित संगठन है, जो रीढ़ के रूप में कांग्रेस की नींव को मजबूत बनाये रखने में अहम भूमिका का निर्वहन कर रहा है। सेवादल के स्वयंसेवकों का दायित्व है, कि वह कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहूल गांधी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथजी के संदेश एवं हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचा कर कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने में अपनी महती भूमिका निभाएं।इस अवसर पर गृहमंत्री श्री बाला बच्चन एवं शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री विनय बाकलीवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ सेवादल के संस्थापक डाॅ. हार्डिकर के चित्र पर माल्यार्पण के बाद श्री नारायण बिजौरे के गीत के साथ हुआ। इस मौके पर श्री वर्मा ने कहा कि सेवादल हमें अनुशासन की सीख देता है। प्रदेश के साथ ही देश के अनेक नेताओं ने सेवादल का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उन्होंने स्वीकारोक्ति के साथ कहा कि सेवादल जैसे अनुशासित संगठन में राजनीति हस्तक्षेप बढ़ने से सेवादल का महत्व कम हुआ है। इसे राहूल गांधीजी ने गम्भीरता से लेते हुए सेवादल को मुख्यधारा में लाने हेतु योजना तैयार की ली है। सेवादल के कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे कांग्रेस के वचन पत्र के साथ ही प्रदेश की कमलनाथ सरकार की योजनाओं को जन-जन पहंुचाने के साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी श्री पंकज संघवी को भारी मतों से विजयी बनाने में जुट जाएं, भाई पंकज संघवी की जीत राहूलजी को देश का प्रधानमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
इस अवसर पर प्रदेश के गृहमंत्री श्री बाला बच्चन ने कहा कि सेवादल जैसा अनुशासित संगठन हमें देशभक्ति एवं राष्ट्रृसेवा का मार्ग प्रशस्त कर अनुशासन की सीख देता है। सेवादल के स्वयंसेवक कांग्रेस की न्याय योजना, कन्यादान योजना, न्यूनतम आय योजना, रोजगार योजना, ऋण माफी योजना जैसी अनेक योजनाओं का प्रचार कर आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी के भ्रष्टाचार, राफेल घोटाला, नोटबंदी, जीएसटी के कारण आज देश का आमजन कांग्रेस की और आशाभरी निगाह से देख रहा है। माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। हमें इसे भुनाना है, और कांग्रेस प्रत्याशी श्री पंकज संघवी को भारी मतों से विजयी बनाना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री विनय बाकलीवाल ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता एकजुटता के साथ मुस्तैदी के साथ कांग्रेस प्रत्याशी श्री पंकज संघवी को भारी मतों से विजयी बनाने में जुटा है। सेवादल के साथी कांग्रेस प्रत्याशी की सेवाभावी नीतियों के साथ ही भाजपा प्रत्याशी की भ्रष्ट नीतियों को जन-जन पहुंचाने के लिए वार्ड स्तर पर कार्यक्रम तय करें। स्वागत भाषण कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अतिरिक्त संगठक श्री औंकार यादव ने दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष श्री मुकेश ठाकुर ने एवं अंत में आभार जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री सोहराब पटेल ने माना।
इस अवसर पर श्रीमती अर्चना जायसवाल, भंवर शर्मा, सच सलूजा, देवेन्द्रसिंह यादव, लक्ष्मीनारायण पाठक, प्रकाश महावर कोली, फरहा खान, प्रहलाद महावर, मनोहर धवन, सुमित्रा पंवार, सन्नी राजपाल, याकुब खान, गिरीश चितले, दिनेश यादव, हीरालाल वर्मा, कविता कुशवाह, सुषमा यादव, रेखा ठाकुर, नुपुर यादव, हरनामसिंह धारीवाल, देवीसिंह सेंगर, सहित बड़ी संख्या में सेवादल के साथी एवं कांग्रेस जन उपस्थित थे।