कारोबार

स्वच्छता सर्वे के पहले दो चरणों में टीम फोन करके लोगों से पूछेगी 12 सवाल

Indore Bureau - vaidikpostnews.com 04-May-2019 06:35 pm

इंदौर।केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने बीते सालों में हुए सर्वे से हटकर स्वच्छता सर्वे 2020 को तीन चरणों में पूरा करने का फैसला लिया है। यह अप्रैल से जून, जुलाई से सितंबर और अक्टूबर से दिसंबर तक होगा। पहले दो चरणों में कोई टीम शहरों में नहीं जाएगी, बल्कि फोन करके लोगों से उनके शहरों की स्वच्छता को लेकर 12 सवाल करेगी। हालांकि मई शुरू हो चुका है और अब तक मंत्रालय प्रस्तावित गाइड लाइन फाइनल नहीं कर सका है। नगर निगम अफसरों का कहना है कि मई में गाइड लाइन फाइनल हो जाएगी और स्वच्छता सर्वे का पहला चरण शुरू हो जाएगा।

ताज़ा खबर

अपना इंदौर