कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 20-May-2019 11:55 am
इंदौर. इंदौर लोकसभा सीट पर मतदान रविवार सुबह 7 बजे से प्रारंभ हुए मतदान शाम 6 बजे समाप्त हो गया। चुनाव आयोग के अनुसार इंदौर में 70.02 फीसदी मतदान हुवा ।
इससे पहले सुबह मतदान प्रारंभ होने के समय कई केन्द्रों में ईवीएम में खराबी आने के मतदान प्रारंभ होने में कुछ विलंब हुआ। सुबह मतदान के लिए लोगों में भारी उत्साह देखा गया, कई मतदान केन्द्राें के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी रही। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार पूरे जिले में 2881 ईवीएम में से 27 ईवीएम बदली गई। जबकि विधानसभा चुनाव के दौरान 150 ईवीएम बदली गई थी।
इंदौर सीट पर 23 लाख 50 हजार 580 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे है। यहां पुरुष मतदाता 12 लाख आठ हजार 418, महिला 11 लाख 41 हजार 982 और थर्ड जेंडर 180 हैं। इंदौर सीट पर 20 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इंदौर में में 2 हजार 575 मतदान केन्द्र बनाए गए है। इंदौर में मुख्य मुकाबला कांग्रेस के पंकज संघवी और भाजपा के शंकर लालवानी के मध्य है।
इंदौर संसदीय सीट पर मतदान की स्थिति (शाम 5 बजे)
देपालपुर : 73 %
इंदौर 1 : 63 %
इंदौर 2 : 58 %
इंदौर 3 : 63 %
इंदौर 4 : 64 %
इंदौर 5 : 61 %
राऊ : 64 %
सांवेर : 71 %