क्राइम

मेरे द्वारा कोई भोजन पैकेट नहीं बांटे गये – संघवी - हुकमचंद मिल मजदूरों की बैठक में भोजन के पैकेट बांटने की शिकायत राजनैतिक द्वेषतावश की गई

Indore Bureau - vaidikpostnews.com 17-May-2019 12:41 pm

 

इन्दौर। कांग्रेस प्रत्याशी श्री पंकज संघवी पर निर्दलीय प्रत्याशी श्री प्रकाश वर्मा द्वारा हुकमचंद मिल मजदूरों की बैठक में भोजन के पैकेट बांटे जाने की शिकायत को निराधार एवं बैबुनियाद बताते हुए कांगे्रस प्रत्याशी श्री संघवी के चुनाव संचालक श्री अरविंद बागड़ी, चुनाव संचालन समिति लीगल सेल के सदस्य श्री जय हार्डिया ने जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजे नोटिस के जवाब में कहा कि हुकमचंद मिल के मजदूरों की नियमित बैठक मिल मजदूरों द्वारा ही आयोजित की जाती है। बैठक में निर्दलीय प्रत्याशी को सुनने का अधिकार उनका अपना है। हुकमचंद मिल परिषर 40 एकड़ का होकर निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश वर्मा के पास अनुमति अनुसार सभा अयोजित करने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध था। श्रमिक शिकायतकर्ता प्रत्याशी को सुनने के लिए नहीं आये, तो उन्होंने अनुपस्थित प्रत्यशी श्री पंकज संघवी को मिथ्या शिकायत में शामिल कर द्वैषतापूर्ण तरीके से बैबुनियाद एवं निराधार आरोप लगाते हुए भोजन के पैकेट बंटवाने की शिकायत की है। जबकि कांगे्रस प्रत्याशी श्री संघवी मजदूरों की साप्ताहिक बैठक में उपस्थित ही नहीं थे, एैसी स्थिति में उनके द्वारा आदर्श आचार संहिता का उलंघन करने का सवाल ही नहीं उठता है।

          इस जवाब के आलोक में सूचनापत्र एवं शिकायत को निरस्त करने का आवेदन कांग्रेस प्रत्याशी श्री पंकज संघवी की और से जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत किया गया है।

ताज़ा खबर

अपना इंदौर