हो गई तैयारी मतदान दलों के स्वागत की अब की बार नौ रंगों मे सजी टेबलें करेंगी इंतजार मतदान सामग्री का
Indore Bureau - vaidikpostnews.com 17-May-2019 12:24 pm
इंदौर।
ज़िले में इस बार मतदान दलों को सामग्री वितरण की व्यवस्था कुछ अलहदा रहेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोकेश कुमार जाटव के मार्गदर्शन में मतदान सामग्री वितरण के सभी इंतज़ाम पूर्ण कर लिए गए हैं। अबकी बार सभी मतदान दल अपने लिये निर्धारित टेबल कुर्सियों पर बैठे रहेंगे और सामग्री उनकी टेबल पर लेकर दूसरे कर्मचारी आएंगे।
कलेक्टर श्री जाटव ने बताया है कि सभी विधानसभाओं के लिए अलग-अलग कलर कोड निर्धारित किया गया है। इस नौरंगी व्यवस्था में मतदान दलों को बैठे बैठे सामग्री प्राप्त एवं जमा करनी है। हर विधान सभा का एक रंग नियत किया गया है। जिससे टेबल ढूंढना आसान होगा। हर विधान सभा के बैठक व्यवस्था के बाहर भी डिकोडिंग चार्ट रहेंगे जिससे मतदान दल नोट कर सकें। टेबल मतदान केन्द्र वार रहेंगा। टेबल पर यह जानकारी रहेगी कि बस रूट नम्बर, उनका वाहन प्रभारी, का नाम नम्बर तथा सेक्टर अधिकारी का नाम क्या है। कपड़े के थैले मे चेकलिस्ट रहेगी। बैठने के बाद ईवीएम मशीन एवं मतदान केंद्र संबंधित सामग्री जैसे सील चिन्हित प्रति इत्यादि प्रदाय की जाएगी। वोटिंग कम्पार्टमेंट सीधा मतदान केंद्र पर पहुंचाया जाएगा पर वापस लेकर आना होगा।
*टेबल पर सेक्टर अधिकारी अटेंडेंस लेने भी आएगा*
टेबल पर सेक्टर अधिकारी अटेंडेंस लेने भी आएगा एवं सामग्री/पोलिंग अधिकारी की कमी का उन्हें बताया जायेगा यदि, हो तोरिज़र्व सामग्री की एक खिड़की भी प्रति विधान सभा सीढ़ियों की ओर होगी।
*वाहन प्रभारी पीठासीन से परिचय करने टेबल पर आएगा*
वाहन प्रभारी पीठासीन से परिचय करने टेबल पर आएगा एवं फिर वापस बस पर चला जाएगा। 19 मई को सामग्री जमा करते समय टेबल पर बैठ कर दल के आने का इंतज़ार करना होगा प्रति काउंटर ( एक काउंटर में 18 टेबल) तीन दल सामग्री लेने पीठासीन के पास आएंगे। प्रथम दल ईवीएम वीवीपैट मॉकपोल का प्लास्टिक का डिब्बा और संवीक्षा के चार दस्तावेज लेगा (मतपत्र लेखा, पीठासीन की डायरी, मॉकपोल प्रमाण पत्र एवं 16 बिंदु का प्रतिवेदन) एवं रसीद देगा। द्वित्वीय दल परिनियत एवं अपरिनियत लिफाफे लेगा एवं रसीद देगा तृतीय दल अन्य सामग्री एवं वोटिंग कम्पार्टमेंट लेगा एवं रसीद देगा। इस तरह तीन रसीद पोलिंग अधिकारी को प्राप्त होने पर उसका काम समाप्त हो जाएगा। प्रथम दल को देने वाले दस्तावेज़ अवलोकन करा कर ही सील किये जाएँ । टेबल पर ही बैठे होंगे तो टेबल पर बैठ कर सील कर सकते हैं। सेक्टर अधिकारी अपनी रिज़र्व मशीन जमा कर मतदान दल की टेबल पर रिलीव करने आएंगे। कलेक्टर ने समझाया है उनका धैर्य से इंतज़ार करना उपयुक्त होगा।
*इन रंगों में रंगैगी विधानसभायें*
इंदौर-एक ----- हरा
इंदौर-दो ----- पीला
इंदौर-तीन ----- आसमानी नीला
इंदौर-चार ----- नारंगी
इंदौर-पाँच ----- गुलाबी
राऊ- ----- बैंगनी
देपालपुर ----- लाल
सांवेर ----- गहरा नीला
महू ----- स्लेटी/धूसर