कारोबार

नगर निगम / अग्रिम कर के रूप में 150 करोड़ रुपए जमा कराने का लक्ष्य, बिल वितरण का कार्य प्रारंभ

Indore Bureau - vaidikpostnews.com 13-May-2019 04:57 pm

इंदौर. नगर निगम ने नए वित्तिय वर्ष 2019-20 में अग्रिम कर वसूली के लिए बिलों का वितरण शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक नगर निगम का बजट नहीं पेश किया गया है, लेकिन विशेषज्ञों की राय है कि आने वाले समय में नगरीय निकायों के चुनावों होने से इस साल किसी कर में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।
नगर निगम बजट के जानकारों का कहना है कि चुनावी साल होने से इस बार नगर निगम के बजट 2019-20 में राजस्व करों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं होगी, लेकिन अग्रिम कर के रूप में 150 करोड़ रुपए भराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

ताज़ा खबर

अपना इंदौर