कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 12-Apr-2019 06:15 pm
इंदौर. दवा बाजार पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान शुक्रवार सुबह जेसीबी का पंजा लगने से नर्मदा की पाइप लाइन फूट गई। इससे बड़ी मात्रा में नर्मदा का पानी सड़क पर बह निकला और दवा बाजार के आसपास का क्षेत्र तालाब में तब्दील हो गया। इसके पहले भी इसी लाइन में गुरुवार को तीन से चार लीकेज हुए थे, लेकिन इसे देर शाम को सुधार दिया गया था।
शुक्रवार सुबह लाइन फूटने के कारण मुराई मोहल्ला, छावनी, छावनी अनाज मंडी समेत कई इलाकों में पानी का वितरण नहीं हुआ। इसके कारण रहवासियों को पाने के पानी के लिए गर्मी में यहां-वहां भटकना पड़ा। सुबह लोग ऑफिस के लिए निकले तो सड़क पर इतना पानी देख कर चौक गए कि घरों में इतना पानी नहीं आ रहा है और दवा बाजार की सड़क तालाब बनी हुई है। इस दौरान कई राहगीरों ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की। नर्मदा प्रोजेक्ट के कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव का कहना है कि हमारे इंजीनियर सुधार कार्य में लगे हुए हैं। देर शाम तक पानी की लाइन सुधार दी जाएगी।