कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 12-Apr-2019 06:12 pm
इंदौर. लोकसभा स्पीकर व इंदौर से भाजपा की सांसद सुमित्रा महाजन 12 अप्रैल को अपना 76वां जन्मदिवस मना रही है। ताई के नाम से जानी जाने वाली महाजन लगातार 9वीं बार इंदौर लोकसभा से टिकट की दावेदार थी। लेकिन नाम घोषित होने में हो रही देरी से नाराज होकर कुछ दिनों पहले उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। हालांकि इसके पीछे भाजपा द्वारा 75 साल से अधिक उम्र वाले नेताओं को टिकट नहीं दिया जाना कारण रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर महाजन को जन्मदिन की बधाई दी है।शुक्रवार को सुमित्रा महाजन का जन्मदिन उनके समर्थकों ने घर पंहुच कर धूमधाम से मनाया। मिठाई बांटी गई और जश्न मना। बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता पंहुचे। इसके बाद ताई पंढरीनाथ स्थित सत्यनारायण मंदिर पंहुची और पूजा अचर्ना की। यहां महिलाओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर कुछ नेताओं ने कहा की जन्मदिन पर ताई को फिर टिकिट मिलेगा और वो लगातार 9 वीं बार जीतेगी। हालांकि ताई ने कहा कि सभी को पार्टी का आदेश मानकर तैयारी में जुट जाना चाहिए।