कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 12-Apr-2019 06:11 pm
इंदौर. भारतीय संविधान के रचयिता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 129वीं जयंती 14 अप्रैल को है। लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए इस बार बाबा साहेब की जन्मस्थली महू सियायत का केन्द्र बनती दिखाई दे रही है। 14 अप्रै को देश भर से 2 लाख से अधिक लोग महू पहुंचेंगे। इस अवसर पर मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ ही उनके मंत्रीमंडल के कई मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी 14 अप्रैल को महू आ सकते है। राहलु गांधी के अलावा बाबा साहब आंबेडकर के पोते यशवंतराव आंबेडकर के भी महू पहुंचने की संभावना है।
स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों एवं कांग्रेस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी के 14 अप्रैल को महू आने की पूरी संभावना है। कमलनाथ सरकार द्वारा प्रशासन के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश भी दिए गए है। वहीं कांग्रेस के स्थानीय और प्रदेश पदाधिकारियों को भी राहुल की यात्रा की तैयारियां प्रारंभ करने को कहा गया है।