म.प्र

कैलाश सबसे मजबूत नाम पर ताई की पसंद लालवानी

Indore Bureau - vaidikpostnews.com 08-Apr-2019 02:41 pm


इंदौर. लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के चुनावी मैदान से हटने के बाद भाजपा में नए नाम पर मंथन चल रहा है। यूं तो विकल्प के रूप में कई नेताओं के नाम सामने आए हैं, लेकिन सबसे बड़ी पहेली राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के नाम की है। विजयवर्गीय लड़ेंगे या नहीं लड़ेंगे? के बीच सबको इस बात का अहसास है कि भाजपा में शीर्ष पद पर बैठे दोनों नेता चौंकाने के लिए जाने जाते हैं। पार्टी में एक धड़ा़ यह पैरवी कर रहा है कि महाजन का बेहतर विकल्प विजयवर्गीय ही बन सकते हैं। महाजन अगर मराठी, भाजपा के परंपरागत और बड़े ग्रामीण वोट को जोड़े रखने में सक्षम थीं तो विजयवर्गीय भी शहर और गांव का तालमेल बखूबी बना सकते हैं।

ताज़ा खबर

अपना इंदौर