कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 04-May-2019 06:33 pm
इंदौर। किसान हमेशा यही चाहता है कि उसकी उपज का सही दाम मिले और उस पर कोई कर्ज न रहे। हमारी सरकार ने किसानों का यह सपना पूरा किया है। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही कर्ज माफ किया। भाजपा के शासनकाल में सोयाबीन 2500 रुपए क्विंटल बिकती थी, अब उसके दाम चार हजार से ऊपर है। लहसुन के भी सही दाम मिल रहे हैं। यह बात पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। वे शुक्रवार को इंटक के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ मैनजेमेंट गुरु हैं। वे अर्थव्यवस्था को समझते हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश प्रगति कर रहा है। सेवादल और इंटक जैसे संस्थानों को खाद देना जरूरी है, ताकि वे और फैले। इन संस्थानों को अपनी संपत्तियों को कब्जों से बचाना होगा। वर्मा ने कहा कि 15 साल पहले हमारी सरकार थी, लेकिन कई जिलों में कांग्रेस कार्यालय खुद के भवन में संचालित नहीं हो रहा है। इंदौर में भी खादीवाला परिवार ने निशुल्क स्थान कार्यालय के लिए दिया है। पार्टी का खुद का भवन भी होना चाहिए। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, राजेश चौकसे, गिरधर नागर सहित अन्य नेता मौजूद थे।