राजनीति

लोकसभा चुनाव 2019 / राजबाड़ा से रैली के रूप में नामांकन भरने पहुंचेंगे संघवी, लालवानी एक बार फिर जमा करेंगे पर्चा

Indore Bureau - vaidikpostnews.com 29-Apr-2019 11:10 am


इंदौर. कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी पंकज संघवी सोमवार को नामांकन जमा करेंगे। वे सुबह 11.30 बजे राजबाड़ा स्थित देवी अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद नामांकन रैली शुरू होगी। वहीं 26 अप्रैल को नामांकन भर चुके भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी भी सोमवार को शक्ति प्रदर्शन करते हुए एक बार पुन: नामांकन पेश करेंगे।
शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि सोमवार को सभी वार्ड से कार्यकर्ता राजबाड़ा पहुंचेंगे। यहां से संघवी कार्यकर्ताओं के साथ पैदल कलेक्टोरेट तक जाएंगे। रैली में गृह मंत्री बाला बच्चन, लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसी सिलावट, उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रत्याशी लालवानी सोमवार को दूसरी बार चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन की मौजूदगी में राजबाड़ा से कलेक्टोरेट तक रोड शो होगा। सुबह साढ़े 10 बजे भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रोड शो में शामिल होने के लिए राजबाड़ा पहुंचेंगे। यहीं से रोड शो शुरू होगा।

ताज़ा खबर

अपना इंदौर