म.प्र

सलमान ने निशानेबाजी स्पर्धा में हिस्सा लिया, बोले- नया हूं, अगली बार ज्यादा अंक लाऊंगा

Indore Bureau - vaidikpostnews.com 29-Apr-2019 11:04 am


महू/इंदौर. सलमान खान रविवार को महू के आर्मी मार्क्समेनशिप यूनिट में चल रही 62वीं नेशनल चैंपियनशिप बिग बोर राइफल निशानेबाजी स्पर्धा में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 43 डिग्री तापमान में रेंज पर बने टीनशेड के नीचे प्रोन इवेंट में 60 मिनट तक लगातार 300 मीटर दूर टारगेट पर निशाना साधा। सलमान के साथ 6 प्रतिभागियों ने निशानेबाजी की।
एक साथी निशानेबाज ने सलमान से ज्यादा अंक बनाकर कहा, "सर आपसे ज्यादा अंक बनाए हैं।" सलमान ने पूछा, "कितने साल से प्रैक्टिस कर रहे हो।" उसने जवाब दिया, "11 साल से।" सलमान ने कहा, "मैं अभी नया हूं, अगली बार आपसे ज्यादा अंक बनाकर बताऊंगा।"

ताज़ा खबर

अपना इंदौर