कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 25-Apr-2019 03:24 pm
इंदौर. गुरुवार को उत्तरी इटली के एक दंपत्ति टेग्लीब्यु अल्बर्टो और दनिया ने इंदौर की एक बच्चों की संस्था से स्पेशल नीड के सात साल के बच्चे को गोद लिया। सुबह दंपत्ति विजय नगर स्थित संजीवनी सेवा संगम संस्था पहुंचा। सेंट्रल एडॉप्टेशन रिसोर्स एजेंसी (कारा) के माध्यम से पिछले साल जुलाई में उन्हें अनुमति मिली थी। अब बच्चे के वीजा सहित अन्य औपचारिकताओं के बाद तीन मई काे बच्चा अपने नए माता-पिता के साथ इटली जाएगा।
इंदौर के संजीवनी सेवा संगम केंद्र से सात साल के राज को इटली के एक दंपत्ति ने उसे गोद लिया। राज की जैविक मां ने नवंबर 2017 में उसे लसुडिय़ा थाने के पास छाेड़कर चली गई। कई दिनाें तक बच्चे काे लेने काेई नहीं अाया। ऐसे में चाइल्ड लाइन ने उसे विजय नगर क्षेत्र स्थित संजीवनी सेवा संगम के शिशुगृह को सौंपा। संस्था ने उसके माता-पिता या परिवार वालों को खोजने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं मिले। इस बीच राज ने अपनी स्कूली पढ़ाई शुरू की और इस बार केजी 1 की परीक्षा भी दी।