म.प्र

महापौर की फटकार के बाद हटी गुमटी

Indore Bureau - vaidikpostnews.com 24-Apr-2019 04:50 pm


इंदौर. अन्नपूर्णा तालाब के पास लगी शराब दुकान को लेकर विरोध कर रहे रहवासियों की मांग पर महापौर ने मंगलवार को शराब ठेकेदार को हड़काया। उसके बाद ठेकेदार ने सामान तो तत्काल ही उठा लिया था, लेकिन गुमटी नहीं हटाई थी। इस पर महापौर ने चेतावनी दी थी कि अगर सुबह तक गुमटी नहीं हटाई तो वे स्वयं बुलडोजर लेकर गुमटी हटाने पहुंच जाएंगी। इसके बाद बुधवार के सुबह ठेकेदार ने गुमटी भी हटा ली।

ताज़ा खबर

अपना इंदौर