कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 12-Mar-2019 12:58 pm
इंदौर (सुरेश कपोनिया)।
आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय और नगर निगम जहां संयुक्त कार्रवाई कर रहा है। वहीं पेट्रोल पंपों पर प्रधानमंत्री के फोटो वाले होर्डिंग लगे हुए है। उज्जवला योजना के तहत यह होर्डिंग लगे है। इसके अलावा कई निजी बिल्डिंगों पर भी भाजपा, कांग्रेस के होर्डिंग, पोस्टर लगे देखे जा सकते है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि हम सभी जगह के होर्डिंग हटा रहे है। शहर में लगभग कही भी अब होर्डिंग नहीं है।
रविवार शाम को आचार संहिता लागू हुई जिसके बाद निगम ने लगभग 2500 होर्डिंग, बैनर, पोस्टर शहर से हटाए है और निर्वाचन कार्यालय के निर्देशानुसार लगातार कार्रवाई की जा रही है, मगर पुलिस पेट्रोल पंप पोलोग्राउण्ड और अन्य पेट्रोल पंपों पर उज्जवला योजना के होर्डिंग अभी भी लगे देखे जा सकते है। इन होर्डिंगों में प्रधानमंत्री के फोटो लगे है। निगम के सहायक रिमूव्हल अधिकारी वीरेन्द्र उपाध्याय का कहना है कि हम सभी होर्डिंग हटाएंगे। निजी बिल्डिंगों और कई चौराहों पर भी अभी होर्डिंग लगे देखे जा सकते है। बाणगंगा क्षेत्र में विधायक संजय शुक्ला के घर के बाहर मुख्यमंत्री स्वाभिमान योजना का होर्डिंग लगा हुआ है। कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर भी नेताओं के होर्डिंग लगे हुए है। निगम के अधिकारियों ने यहां भी अब तक कार्रवाई नहीं की।