कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 23-Feb-2019 03:31 pm
इन्दौर (सुरेश कपोनिया)। राजस्व प्रभारी श्री सुरज कैरो ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी वित्तीय वर्ष 2018-19 के ऐसे संपतिकर/जलकरदाता जिनके द्वारा दिनांक 30 जून 2018 तक अपने अग्रिम संपति/जलकर की राशि जमा की गई के ई्रनामी योजना के तहत पुरस्कार निर्धारण हेतु महापौर व विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड के मुख्य आतिथ्य में नगर निगम परिषद हॉल में ईनामी योजना के निर्धारण हेतु लक्की ड्रॉ खोले गय। वर्ष 2018-19 के तहत झोन क्रमांक 16 वार्ड क्रमंाक 14 की श्रीमती प्रिति पति स्व. श्री संजय प्रपन्ना 164 पल्हर नगर द्वारा अग्रिम संपतिकर जमा करने पर आज संपतिकर का प्रथम पुरस्कार अल्टो कार लक्की ड्रॉ में महापौर श्रीमती गौड द्वारा पर्ची उठाकर इसकी घोषणा की गई। इसके साथ ही संपतिकर, जलकर के प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कारो के साथ ही समस्त झोनल कार्यालयो के सात्वंना पुरस्कारो का भी लक्की डॉ के माध्यम से चयन किया गया।
इस अवसर पर सभापति श्री अजयसिंह नरूका, महापौर परिषद सदस्य श्री शंकर यादव, श्री सुरज कैरो, श्री सुधीर देडगे, श्री संतोषसिंह गौर, पार्षद श्रीमती कंचन गिदवानी, अपर आयुक्त श्री देवेेन्द्र सिंह, सहायक आयुक्त श्रीमती आरती खेडेकर, समस्त विभागीय अधिकारी व अन्य गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती गौड ने कहा कि निगम द्वारा प्रतिवर्ष 30 जून के पूर्व कर जमा करने वाले करदाताओ को अग्रिम संपतिकर में 6.25 प्रतिशत व अग्रिम जलकर में 6 प्रतिशत की छूट के साथ ही पुरस्कार भी दिये जाते है। महापौर श्रीमती गौड ने कहा कि स्वच्छता में इंदौर शहर देश में दो बार नंबर वन बना है, और आप सभी के सहयोग से हम देश में स्वच्छता में हैट्रिक बनाएगे, शहर के करदाताओ के सहयोग तथा उनके द्वारा दिये गये कर से ही इंदौर शहर का विकास किया जा रहा है, जिसमें शहर में सडक निर्माण, पेयजल व्यवस्था, सीवरेज लाईन की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक मूलभुत सुविधाऐ नागरिको को दी जाती है। नागरिको का यह कर्तव्य है कि वे अपने करो का समय-समय पर भुगतान करे, ताकि शहर के विकास में गति आये। अग्रिम संपतिकर व जलकरदाताओ द्वारा ईमानदारी से अपना अग्रिम कर भुगतान किया है, ऐसे करदाताओ को मैं हृदय से धन्यवाद देती हैॅू तथा लक्की ड्रा मेे ंचयनित करदाताओ को बधाई देती हॅू। इस अवसर पर महापौर जी ने यह भी कहा कि वे अपने अग्रिम व बकाया करो का भुगतान कर शहर विकास में हमेंशा सहयोग करते रहे।
प्रभारी श्री कैरो ने कहा कि इंदौर शहर देश में स्वच्छ में दो बार नंबर वन रहा है और तीसरी बार भी रहेगा। इंदौर की स्वच्छता से अन्य शहर के नागरिक इतनी प्रभावित है कि वहां जाने पर नागरिको द्वारा जब इंदौर की सफाई की प्रशंसा की जाती है तो बहुत ही अच्छा लगने के साथ ही इंदौर का नाम सम्मान से लिया जाता है। इसके लिये मैं महापौर श्रीमती गौड को हृदय से धन्यवाद देता हॅू कि उनके दृष्ट संकल्प व इच्छाशक्ति के परिणाम स्वरूप इंदौर शहर का नाम देश में सम्मान से लिया जाता है। उन्होने बताया कि नगर निगम के राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारियो के लक्ष्यानुरूप राजस्व वसुली व कार्य प्रणाली का प्रभाव है कि इंदौर में लक्ष्यानुरूप राजस्व वसुली होती है। प्रभारी श्री कैरो ने बताया कि नगरीय क्षेत्र के ऐसे करदाता जिनके द्वारा वित्तीय वर्ष 2018-19 के तहत 1 अपै्रल से 30 जून 2018 तक अग्रिम कर राशि जमा की जाती है, उन्हे नगर निगम द्वारा जहां एक ओर संपतिकर राशि में 6.25 प्रतिशत एवं जलकर में 6 प्रतिशत की छूट दी जाती है, वही दूसरी ओर उन्हे पुरस्कृत भी किया जाता है, वित्तीय वर्ष में 30 जून 2018 तक अग्रिम संपतिकर व जलकर राशि जमा करने वाले करदाताओ को आज महापौर श्रीमती गौड, सभापति श्री नरूका, महापौर परिषद सदस्यो की उपस्थिति में लक्की डॉ खोला गया।
प्रभारी श्री कैरो ने बताया कि वर्ष 2018-19 में संपतिकर में 127899 करदाताओ द्वारा एवं जलकर में 37553 करदाताओ द्वारा अग्रिम कर राशि 30 जून 218 तक जमा की है। शहर के जागरूक अग्रिम करदाताओ द्वारा संपतिकर में अग्रिम 106.97 करोड एवं जलकर में अग्रिम राशि रूपये 14.92 करोड जमा की गई है। जिसमें 1 अपै्रल 2018 से 30 जून 2018 तक 27199 अग्रिम संपतिकरदाता द्वारा 12.04 करोड, 8953 अग्रिम जलकरदाता द्वारा 1.90 करोड जमा कराये गये।