कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 01-Apr-2019 04:35 pm
इंदौर/महेश्वर. मप्र के महेश्वर के नर्मदा तट व किला क्षेत्र में सोमवार से दबंग-3 की शूटिंग शुरू हुई। फिल्म में मुख्य भूमिका में सलमान खान, अरबाज खान व सोनाक्षी सिन्हा हैं। सलमान रविवार देररात व डायरेक्टर प्रभु देवा शनिवार रात महेश्वर पहुंचे। सोनाक्षी शूटिंग के लिए यहां पहुंचेंगी या नहीं यह अब तक स्पष्ट नहीं है। सोमवार सुबह नर्मदा मंदिर के सामने अभिनेता सलमान खान पर दृश्य फिल्माए गए। यहां पर फिल्म के टाइटल सांग "हुड दबंग दबंग..- व नर्मदा मंदिर के सामने सलमान खान पर शादी के दृश्य को फिलमाया जाना है। डायरेक्टर प्रभु देवा ने राजवाड़ा स्थल के दर्शन के बाद एसके प्रोडक्शन कंपनी के लोगों के साथ किला व नर्मदा घाट क्षेत्र में होने वाली शूटिंग स्थल देखे। किला व नर्मदा काे देखकर शीश नवाते हुए कहा- फोटो-वीडियो में इस स्थान को देखा था। यह उससे कहीं बढ़कर है। यहां की सुंदरता से बहुत इंप्रेस हुआ हूं। प्रभुदेवा नर्मदा मार्ग से पैदल बाजार चौक पहुंचे। यहां गन्ने के रस की दुकान, गोपाल मंदिर की गली व सब्जी मंडी क्षेत्र में शूटिंग के स्थान देखे। वे मांडव में होने वाली शूटिंग की तैयारियां देखने भी पहुंचे।