कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 19-Mar-2019 11:12 am
इंदौर. लोकसभा चुनाव की तारीख तय होते ही शहर में चुनावी माहौल दिखाई देने लगा है। यहां नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार सुबह कांग्रेसियों ने ग्वालटोली सरवटे बस स्टैंड से जनजागरण अभियान चलाया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सांसद सुमित्रा महाजन को निष्क्रिय बताते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने केंद्र सरकार को कोसते हुए चौकीदार चोर है... के नारे भी लगाए। कांग्रेसियों ने राहुल और प्रियंका गाधी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया।
मप्र राजीव विकास केन्द्र के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में सुबह जन जागरण अभियान चलाया गया। कार्यकर्ता चौकीदार चोर है.. के नारे के साथ विधानसभा - 3 में चाय, पोहे की दुकान पान भंडार, भोजनालय, होटल, सैलून और बस स्टैंड में यात्रियों पास पहुंचे। इस दौरान वे एक ही आंधी प्रियंका गांधी, प्रियंका नहीं ये आंधी है, देश की दूसरी इन्दिरा गांधी है... देश की जनता करे पुकार राहुल-प्रियंका अबकी बार जैसे नारे लगाते रहे।
इन्होंने भाजपा सांसद सुमित्रा महाजन को निष्क्रिय सांसद बताते हुए केन्द्र सरकार की नाकामियों को गिनाया। वहीं मप्र की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को आम जनता के सामने रखा। इस दौरान इन्होंने घर-घर जाकर सांसद महाजन के निष्क्रियता के पोस्टर लगाए। इन्होंने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन ने गत दिनों अपने बयान में कहा था कि भाजपा सांसद महाजन निष्क्रिय हैं और वे चुनाव के समय ही जागती हैं, बाकी समय जनता के बीच नहीं रहती हैं। उन्होंने कहा था कि अबकी बार इंदौर को नया सांसद मिलेगा, वे चुनाव लड़ेंगी तो मैं स्व· अटल बिहारी वाजपेयी का पोस्टर लगाकर निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ूगा।