कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 12-Mar-2019 01:04 pm
इंदौर (सुरेश कपोनिया)।
लोकसभा चुनावों और आने वाले त्योहारों को लेकर इन दिनों पुलिस ने जहां गुंडे-बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाते हुए उन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, वहीं अलग-अलग क्षेत्रों में डोमिनेशन मार्च भी निकाले जा रहे है, जिससे असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ बना रहे और वे चुनाव के दौरान कोई गड़बड़ी न करें। इसी कड़ी में सोमवार की शाम को खजराना क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर डोमिनेशन मार्च निकाला गया।
एसएसपी शैलेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि डोमिनेंशन मार्च थाना खजराना से प्रारंभ होकर, दरगाह गेट , हबीब कालोनी, हारून कालोनी, खिजराबाद कॉलोनी, तंजीम नगर, जम-जम चौराहा, मेनरोड रोड खजराना से वापस थाना पर समाप्त किया गया। इस दौरान वरिष्ठ खजराना थाने के प्रभारी प्रीतमसिंह ठाकुर सहित थाने के जवान मौजूद थे। श्री चौहान ने बताया कि सर्कित के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के गुंडे बदमाशों से बांड ओव्हर भरवाए और जो भी इसका उल्लंघन करे उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।