कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 12-Mar-2019 01:02 pm
इंदौर (सुरेश कपोनिया)।
आज सुबह रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव प्लेटफार्म नंबर 4 पर बने कैबिन में फंदे से लटका मिला। मामले की जांच में उसके पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है,जिसमें उसने अपनी बड़ी बहन से माफी मांगी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी कि फ्लेटफार्म नंबर 4 पर बने कैबिन में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। इस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर मामले में जांच करते हुए मृतक की शिनाख्ती के लिए उसके कपड़ों की जेब में रखे कागज देखते तो उसकी पहचान करण निवासी पीथमपुर के रूप में हुई। जांच में पुलिस को पता चला कि वह मूल रूप से सागर का रहने वाला है। यहां पीथमपुर में रहकर नौकरी करता था। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि जीजी मुझे माफ कर देना। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाने के साथ ही उसके परिजनों को भी सूचना दे दी है। मामले में पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही खुदकुशी के कारणों का पता चल सकेगा।
०००