क्राइम

फिर लगी पुराने क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में आग

Indore Bureau - vaidikpostnews.com 12-Mar-2019 01:00 pm


इंदौर (सुरेश कपोनिया)।
कल रात एक बार फिर से केसरबाग रोड स्थित पुराने आरटीओ परिसर में खड़ी गाडिय़ों में आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर दमकलकर्मी पहुंचे और एक टैंक पानी की मदद से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार फायर ब्रिगेड को रात करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि आरटीओ परिसर में खड़ी गाडिय़ों में आग लग गई है। इस पर टीम यहां पहुंची और आग पर काबू पाया। ज्ञात हो कि इसके पहले भी दो बार यहां आग लगने की घटनाएं हो चुकी है। बताया जाता है कि आरटीओ आफिस नए भवन में शिफ्ट होने के बाद यहां पर रात के समय नशेडिय़ों ने अपना अड्डा बना लिया है। पहले भी यहां उन्हीं के द्वारा पुराने खड़े वाहनों में आग लगाने की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है।
००

ताज़ा खबर

अपना इंदौर