कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 05-Feb-2019 01:58 pm
इंदौर(). मैच पास विवाद को पीछे छोड़ते हुए अब किंग्स इलेवन पंजाब और एमपीसीए दोनों ही इंदौर में फिर आईपीएल कराने के लिए तैयार हो गए हैं। किंग्स फ्रेंचाइजी के सीईओ सतीश मेनन ने कहा कि उन्हें वापस इंदौर आने में कोई ऐतराज नहीं है और हमारी हां है लेकिन इस बारे में फैसला बीसीसीआई को लेना है। एमपीसीए के सचिव मिलिंद कनमड़ीकर ने भी बीसीसीआई को इंदाैर में मैच कराने को लेकर ई-मेल कर दिया है।
इस साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होना है और संभवत: 6-7 मार्च को चुनाव आयोग चुनाव तारीखों का ऐलान कर देगा। इसी आधार पर बीसीसीआई मैच के शहर तय करेगा।
मई 2018 में इंदौर में हुए आईपीएल मैचों को लेकर फ्रेंचाइजी और नौकरशाही में विवाद हो गया था। इसके बाद इंदौर से अंतिम मैच खेलकर जाते समय फ्रेंचाइजी ने इंदौर के अनुभव को काफी कड़वा बताया था। सूत्रों के अनुसार फ्रेंचाइजी और बीसीसीआई की इवेंट कंपनी ने भी भी अपनी रिपोर्ट में इंदौर में मैच अनुभव में निगेटिव फीडबैक दिया था।