कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दियाIndore Bureau - vaidikpostnews.com 05-Feb-2019 01:56 pm
इंदौर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भोपाल में होने वाली रैली में इंदौर से 5 हजार से अधिक कार्यकर्ता जाएंगे। 8 फरवरी को होने वाली इस रैली को ऐतिहासिक बनाने का जिम्मा मंत्रियों के साथ विधायकों ने संभाल रखा है।
सभा में भीड़ जुटाने को लेकर सभी को टारगेट दिया गया है। सभा को लेकर मंगलवार को शाम 6 बजे कांग्रेस ने एक बैठक बुलाई है। श्रीराम मंदिर पंचकुइयां पर होने वाली इस बैठक में मंत्री जीतू पटवारी, विधायक संजय शुक्ला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल व अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।
सरकार बनने के बाद ताकत दिखाने का मौका
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद यह पहला मौका है, जब कांग्रेस नेताओं को शक्ति प्रदर्शन दिखाने का अवसर मिला है। सभा में इंदौर के वे नेता भी भीड़ लेकर जाने की तैयारी में हैं, जिन्हें आईडीए, निगम मंडल या संगठन में अहम पद की आस है। इंदौर से 30 नेता भीड़ के साथ भोपाल जाएंगे।